मुंबई के पास घूमने लायक 5 मजेदार वॉटर पार्क – गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट गाइड
क्या आप भी मुंबई या उसके आसपास रहते हो, और मुंबई की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से कुछ समय के लिए दूर गर्मी से छुटकारा पाने किसी वोटर पार्क मे जाकर मस्ती भरे पलों का आनंद लेना चाहते हैं, आज हम बात करने वाले है, मुंबई के पास घूमने लायक 5 मजेदार वॉटर पार्क के बारे में। खास कर मई जून के महीने मे जब गर्मिया अपने चरम पर होती है। तब ये वाटर पार्क ठंडे पानी की फुहारों और रोमांचक राइड्स के साथ एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाते हैं। आज हमजानने वाले है मुंबई के आसपास दस सबसे बेहतरीन वोटर पार्क के बारे मे, जहां आप फैमिली, दोस्तों या बच्चों के साथ मज़ेदार समय बिता सकते हैं।
मुंबई के पास घूमने लायक 5 मजेदार वाटर पार्क
सपनो का शहर मुंबई अभी मई की गर्मियों मे झुलस रहा है, सभी लोग गर्मियों से राहत पाने के लिए किसी अच्छे वोटर पार्क की तलाश कर रहे है। आज हम लेकर आये है आप के लिए मुंबई के पास घूमने लायक 5 मजेदार वाटर पार्क। जहा आज कल हजारों टूरिस्ट वीकेंड पर आकर खूब मौज मस्ती ठंडे पानी के फुहारे और रोमांचित राइड्स के मजे ले रहे है।
वॉटर किंगडम मुंबई

मुंबई के गोराई इलाके मे मौजूद है, एशिया का सबसे बाद वॉटर थीम पार्क वॉटर किंगडम मुंबई। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगो के लिए मनोरंजन का केंद्र है। जहा पर मौजूद है, बच्चों के लिए खास राइडस,एडवेंचर अमेज़न, ब्रिमिंग रिवर, ब्लास्ट बोट्स, फैमिली राइड्स आदि।
वॉटर किंगडम मुंबई सड़क और रेल दिनों मार्ग से जा सकते है। मुंबई लोकल ट्रेन से बोरीवली स्टेशन पहुँचें और वहाँ से गोराई जेट्टी के लिए ऑटो या टैक्सी लें। जेट्टी से फेरी बोट लेकर वॉटर किंगडम पहुँचा जा सकता है।या आप सड़क मार्ग से अपनी गाड़ी या टैक्सी लेकर भी जा सकते है।
ज्यादा जानकारी नीचे टेबल में दी हुई है।
💦 वॉटर किंगडम जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
खुलने का समय | रोज सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
टिकट के दर |
बच्चे: ₹649 से ₹749 बड़े: ₹999 से ₹1199 सीनियर सिटीजन: ₹599 से ₹699 (दर समय के अनुसार बदल सकते हैं) |
क्या साथ लाएं | वॉटरप्रूफ मोबाइल कवर और एक्स्ट्रा कपड़े |
टिप्स |
वीकेंड पर भीड़ ज़्यादा होती है, इसलिए वीकडेज पर जाएं। सनस्क्रीन लगाना न भूलें। |
अडजल वॉटर पार्क – खोपोली, इमेजिका थीम पार्क के साथ

मुंबई- पुण एक्सप्रेस पर लोनावाल के पास खोपोली मे स्थित है,पूरे देश का सबसे मशहूर वॉटर पार्क इमेजीका। जो गर्मियों मे मौज मस्ती करने के लिए लोगो की पहली पसंद है। इमेजीका मे मौजूद है बड़े वॉटर पार्क, थीम पार्क और स्नो पार्क जो लोगो को अपनी और आकर्षित करते है। इमेजीका वोटर पार्क जिसे एक्वामैजिक के नाम से भी जाना जाता है, जिसमे मौजूद है, 13 रोमांचित राइड्स और 7 मशहूर रेस्टोरेंट।
इमेजीका थीम पार्क जिसमे मुख्य 24 इनडोर आउटडोर राइड्स आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहा मम्बो चाय चामा और यब्बी टैक्स ऑफ जैसी रोमांचित राइड्स उपलब्द है। जो सभी उम्र के लोगो के लिए उपलब्ध है। इमेजीका मे भारत का सबसे बड़ा स्नो पार्क मौजूद है, जहा खाने योग्य बर्फ का उपयोग होता है।
ज्यादा जानकारी के लिए टेबल जरूर पढ़े
🎡 इमेजीका पार्क जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
पार्क का समय | सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक |
राइड्स का समय | सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
लाउंज व चेंजिंग रूम सुविधा | बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध |
एटीएम सुविधा | बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम पार्क में उपलब्ध |
टिकट के दर | वयस्क: ₹1,299 से शुरू बच्चे: ₹999 से शुरू (आयु और हाइट के अनुसार भिन्न हो सकते हैं) |
3. सुरज वाटर पार्क – ठाणे

11 एकड़ मे फैला हुआ सूरज वॉटर पार्क महाराष्ट्र के ठाणे मे स्थित एक प्रमुख वाॅटर पार्क है। जो सभी उम्र के लोगो के लिये मौज मस्ती और मनोरंजन का केंद्र है। गर्मियों मे पूरे महाराष्ट्र एव्ं भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लोग यह आते है। वीकेंड मे सूरज पार्क मे सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
सूरज वॉटर पार्क मै वेव पुल जो समुद्र की लहरा जैसा एहसास कराता है जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है। जो हर उम्र के लोगो के लिए उपलब्ध है। साथ ही क्रेज़ी रिवर और लेज़ी रिवर जैसी उत्तेज़क सवारी का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही पार्क मे उलट पलट स्लाईड शिव गंगा स्लाइड, डिंग डोंग सिंग सोंग, जैसी सात अलग अलग स्लाइडस है।
अधिक जानकारी के लिए टेबल देखे
🎡 पार्क की जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
खुलने का समय | रोज सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
टिकट के दर |
वयस्क: ₹1000 प्रति व्यक्ति बच्चे: ₹800 प्रति व्यक्ति सीनियर सिटीजन: ₹600 प्रति व्यक्ति |
कैसे पहुँचें |
– नजदीकी रेलवे स्टेशन से टैक्सी/ऑटो द्वारा – लोकल बस सेवा उपलब्ध – निजी वाहन द्वारा GPS की मदद से – पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है |
4. रॉयल गार्डन वॉटर पार्क

मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के वसई मे स्थित रॉयल वॉटर पार्क मई की गर्मियों मे एक दिन के लिए पानी मे मौज मस्ती और आनंद करने का एक अच्छा स्थान है। यहाँ पर हर उम्र के लोगो के लिए मौज मस्ती करने के लिए आकर्षक राइड्स उपलब्ध है।
रॉयल वॉटर पार्क मे विभिन्न राइड्स और स्विमिंग पुल मौजूद है। जिस मे बारिश नृत्य ( रेन डांस) सबसे मशहूर है। साथ ही रॉयल वाॅटर पार्क मे कई और नई और आकर्षक राइड्स उपलब्ध है जिसमे आप एक दिन के लिए अपनी जिंदगी जी सकते है सभी बाते भुला कर
ज्यादा जानकारी के लिए टेबल देखे
🎠 पार्क विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
खुलने का समय | रोज़ सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
टिकट के दर |
वयस्क: ₹600 प्रति व्यक्ति बच्चे: ₹400 प्रति व्यक्ति |
कमरे की बुकिंग |
AC कमरा: ₹1500 प्रति रात Non-AC कमरा: ₹1000 प्रति रात |
कैसे पहुँचें |
– नजदीकी रेलवे स्टेशन या बस स्टॉप से टैक्सी/ऑटो द्वारा – निजी वाहन के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध – Google Maps पर “पार्क” सर्च करें |
पार्क की सुविधाएं |
– बच्चों के लिए खेल क्षेत्र – साफ-सुथरे टॉयलेट्स और पीने के पानी की सुविधा – फूड कोर्ट और बैठने की व्यवस्था – मेडिकल सहायता उपलब्ध |
5. आर्नाला वॉटर पार्क – वसई-विरार

आर्नाला वॉटर पार्क महाराष्ट्र के विरार (Virar) शहर में स्थित है, जो मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पार्क विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और फैमिली ट्रिप्स के लिए बेहद लोकप्रिय है।
यहाँ छोटे और बड़े सभी उम्र के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की वॉटर स्लाइड्स और पूल्स उपलब्ध हैं। लाइव डीजे की धुनों पर बारिश में नाचने का मज़ा यहाँ अलग ही होता है। यह युवाओं के बीच सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला आकर्षण है।
टेबल जरूर देखे
🌊 आर्नाला वॉटर पार्क विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
खुलने का समय | सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
टिकट के दर |
वयस्क: ₹700 – ₹900 (सीजन के अनुसार) बच्चे: ₹500 – ₹700 (सीजन के अनुसार) |
शामिल सुविधाएं |
✔️ नाश्ता ✔️ दोपहर का खाना ✔️ चाय |
कैसे पहुँचें |
– विरार स्टेशन से ऑटो या कैब द्वारा लगभग 20 मिनट की दूरी पर – Google Maps पर “Arnala Water Park” सर्च करें – पार्किंग सुविधा उपलब्ध है |
फोटो गैलरी | 📸 गैलरी देखें |
अतिरिक्त सुझाव (Extra Tips & Suggestions)
धूप से त्वचा को बचाने के लिए वाटर रेजिस्टेंट सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
कुछ पार्कों में डिजिटल पेमेंट का ही ऑप्शन होता है, जबकि कुछ जगहों पर कैश जरूरी होता है।
10 या उससे ज्यादा लोगों के साथ जाने पर ग्रुप डिस्काउंट का लाभ लेंअगर आप व्लॉग बनाते है तो यह बात का जरूर ध्यान रखे, कुछ पार्कों में GoPro जैसे कैमरों की अनुमति होती है, लेकिन कुछ में नहीं ।
पार्क के फूड कोर्ट में क्या-क्या उपलब्ध है, इसकी जानकारी लें और उसी के अनुसार प्लान करें।
निष्कर्ष
मुंबई की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से कुछ पल का सुकून पाने के लिए वाटर पार्क एक शानदार विकल्प हैं। चाहे आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हों या दोस्तों के साथ मस्ती करना चाहते हों, इन वाटर पार्कों में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है। उपर दिये गए मुंबई के पास घूमने लायक 5 मजेदार वॉटर पार्क की एक बार गर्मियों के समय में मुलाकात जरूर ले तो अगली बार जब गर्मी सताए या वीकेंड पर एडवेंचर का मन हो, तो इन मजेदार वाटर पार्कों की सैर जरूर करें – जहां मस्ती, ठंडक और यादगार लम्हे आपका इंतजार कर रहे हैं!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: मुंबई के पास सबसे लोकप्रिय वाटर पार्क कौन-से हैं?
उत्तर: मुंबई के पास बहुत सारे मशहूर वॉटर पार्क है, जैसे आर्नाला वॉटर पार्क – वसई-विरार, रॉयल गार्डन वॉटर पार्क, सुरज वाटर पार्क – ठाणे,अडजल वॉटर पार्क,वॉटर किंगडम मुंबई ।
प्रश्न 2: मुंबई से इमेजिका वॉटर पार्क कितनी दूरी पर है?
उत्तर : मुंबई से इमेजिका वॉटर पार्क 75 किलोमीटर दूर है, जहा पहुँचने मै आपको 1 से 2 घण्टो का समय लग सकता है।
प्रश्न 3: क्या इन वाटर पार्कों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है?
उत्तर: हां, लगभग सभी प्रमुख वाटर पार्कों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा होती है, जिससे आप कतार से बच सकते हैं और डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
प्रश्न 4: कौन-सा वाटर पार्क बजट फ्रेंडली है?
उत्तर: सूरज वॉटर पार्क सभी वॉटर पार्क की तुलना मै ज्यादा बजट फ्रेंडली है।
मेरा नाम kalpesh Baraiya है, इस ब्लॉग पर मै बजट ट्रैवल, सोलो ट्रैवल ट्रैवल से जुड़ी हर छोटी बड़ी update और यात्रा करने के अच्छे स्थानों के माहिती प्रस्तुत करता हु। और लोगों तक सही और सटीक माहिती पहुँचना मेरा काम है जिसे से लोग एक अच्छा ट्रैवल प्लान बना सके
Post Comment