महाराष्ट्र का कम चर्चित लेकिन खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड के लिए बेस्ट जगह Hidden Hills Station

Hidden Hills Station :

वीकेंड में जहाँ लोग लोनावला और खंडाला, महालबलेश्वर्, माथेराना, पंचगनी जैसे महाराष्ट्र के बेस्ट हिल स्टेशन पर जाते है। लेकिन इन हिल स्टेशनो पर लोगो की काफी भीड़ होती है, खास कर वीकेंड पर, बारिश के मौसम मे यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ होती है। जिस से लोगों को शांती और सुकून नहीं मिलता। कई लोग ऐसे होते है, जिन्हें कम भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जा के शांति और सुकून के कुछ पल बिताने होते है। आज हम महाराष्ट्र के ऐसे ही कम चर्चित मगर बेहद खूबसूरत और लोगों की भीड़ से दूर अम्बोली हिल स्टेशन के बारे में जानेंगे।

अम्बोली, महाराष्ट्र की एक खूबसूरत जगह

अम्बोली हिल स्टेशन पुणे से 352 किलोमीटर दूर एक बेहद सुंदर शांत और सुकून देने वाला महाराष्ट्र का कम चर्चित ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है। चारो तरफ हरियाली और ऊँचे पहाड़ों घने जंगलों से बना यह हिल स्टेशन आपको असल मायने में सुकून देगा। यहाँ के मनमोहक नज़ारे आपको एक नई उर्जा प्रदान करते है।

Aamboli-hills-station

कम भीड़ भाड़ वाली जगह, शांती और सुकून

वीकेंड मे जहाँ महाराष्ट्र के बड़े बड़े हिल स्टेशन जैसे लोनावला खंडाला महाबलेश्वर पर लोगो की काफी भीड़ भीड़ होती है। आप जो शांति और सुकून पाने गए हो, वो इन स्थानों पर नही मिलता। लेकिन अम्बोली आज भी लोगो की पहुँच से बाहर है, आप वह जाकर सुकून और शांति के पल बिता सकते है। और जीवन का वास्तव सुख प्राप्त कर सकते है।

प्राकृतिक सुंदरता का भंडार है अम्बोली

अम्बोली समुद्र सतह से लगभग 690 मीटर की उंचाई पर स्थित है ,जिसकी वजह से यहाँ का मौसम काफी ठंडा होता है। घने जंगलों और पहाड़ों को छु ते सफेद बादलों का नजारा जो किसी के भी मन को शांत और प्रफुल्लित कर दे। जंगल में परिंदो और झरनो के बहने की मधुर आवाज , जिस से मन को सुकून मिलता है।

अम्बोली कैसे पहुँचे

अम्बोली पहुँचने के सड़क मार्ग से मुंबई से सावंतवाडी होकर आप अम्बोली अपने प्राइवेट वाहन, महाराष्ट्र परिवहन की बसे या टैक्सी से आ सकते है। इसके अलावा आप रेल मार्ग से महाराष्ट्र के किसी भी बड़े महानगरो से सावंतवाडी रेलवे स्टेशन पहुँच सकते है। यहाँ आ महाराष्ट्र का खूबसूरत अम्बोली हिल स्टेशन मात्र 25 से 30 किलोमीटर दूर है, यहाँ से आप टैक्सी लेकर भी आ सकते है।

स्टे कहाँ करे अम्बोली में

अम्बोली में स्टे करने के लिये आपको यहाँ के लोकल परिवारों के साथ रहने का मौका मिल सकता है। जो सबसे अच्छा और सस्ता भी है। साथ ही आप अम्बोली हिल स्टेशन के पास ₹ 1000 से ₹2000 मे होटल में भी रुक सकते है। आप यहाँ के परिवारों के साथ रहेंगे तो यहाँ की परंपराएं और यहाँ का पारंपरिक भोजन भी ले सकते है।

Maharashtra hills station
maharashtra hills station

अम्बोली हिल स्टेशन घुमनें का सही समय

अम्बोली हिल स्टेशन घूमने का सबसे अच्छा और सही समय है, जुलाई से सितंबर मे वीकेंड पर, जब महाराष्ट्र में बारिश का मौसम होता है। तब आपको अम्बोली का एक मनमोहक रूप देखने मिलेगा। बारिश की वजह से पूरे अम्बोली में चारो और हरियाली, पहाड़ों और जंगलो से बहते हुए झरने यहाँ की खूबसूरती को चार चाँद लगा देती है।

वीकेंड में अम्बोली: शांति और सुकून की तलाश का अंत

अगर आप भी पूरे सप्ताह शहर की भीड़ भाड़ और कामों से थक चुके है, और वीकेंड में शांती लेने लोगो से दूर प्रकृति की गोद में कुछ सुकून के पल बिताना चाहते है। तो आप अम्लोबि हिल स्टेशन आ सकते है। यहाँ लोगो की भीड़ भी काफी कम है। है, तो बस खूबसूरत और हरियाले पहाड़ और जंगल जिनमें से बहते खूबसूरत झरने और पक्षियो के चह चहाने की आवाजें जो आपके मन की सारी परेशानिया दूर कर आपको सुकून और शांति देती है।

इंस्टाग्राम क्रीएटर, और व्लोगरस के लिए बेस्ट जगह

इंस्टाग्राम क्रीएटर, और व्लोगरस के लिए अम्बोली हिल स्टेशन वरदान है। यहाँ की खूबसूरती इतनी ज्यादा है , की यहाँ पर बनाई गई रील वीडियो और व्लोग के वायरल होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ में आप यहाँ पर फोटोग्राफि भी कर सकते है। पर आप ये सब चीज़े करने के चक्कर मैं अपनी जान जोखिम में न डाले क्यो की बारिश के मौसम मे फिसलन की वजह से अस्कर बड़ी दुर्घटनाए होने की संभावना बनी रहती है।

आने वाले समय का ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन है – अम्बोली

हाँ, आने वाले समय मे अम्बोली हिल स्टेशन एक ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन बन सकता है। मौजूदा समय में ट्रैवल ट्रैंड काफी हद तक बदल चुका है, लोग आजकल भीड़ भाड़ से दूर शांत जगहों पर जाना चाहते है। अम्बोली जहाँ लोगो की भीड़ कम है , साथ ही कुदरत के इतने खूबसूरत नजारे जिसे देख कर किसी को भी सुकून मिले, लोगों को इस समय में यही तो चाहिए।

अम्बोली हिल स्टेशन मे यह ना करे

• अम्बोली हिल स्टेशन कुदरत ने दिया हुआ एक अनमोल खज़ाना है, प्लास्टिक और गंदगी फैलाकर इसे खराब न करे।

• जोर जोर से गाने ना बजाए, यहाँ के परिंदो और झरनो की मधुर आवाजें सुने।

• यह की स्थानीय पारंपराओ और जंगलो को नुकसान न करे उसका सम्मान करे।

आपके सवाल और हमारे जवाब ( FAQ’S)

प्र.1 अम्बोली घूमने का सही समय क्या है ?

उत्तर : जुलाई से सितंबर अम्बोली घूमने का सबसे अच्छा समय मान जाता है। इसके अलावा आप यहाँ जनवरी फरवरी मैं भी आ सकते है, जब यहाँ का मौसम साफ और रोमांचक होता है।

प्र. 2 अम्बोली कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर: अम्बोली हिल स्टेशन महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले मे स्थित है। जो समुद्र सतह से करीब 690 मीटर की उचाई पर मौजूद है।

प्र. 3 क्या अम्बोली आने वाले समय में ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन बन सकता है?

उत्तर : जी हाँ, बदलते ट्रैवल ट्रेंड्स को देखते हुए अम्बोली हिल स्टेशन एक शांत और इंस्टाग्रामेबल लोकेशन के रूप में उभरता ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन बन रहा है।

यह जानकारी पसंद आई? इसे शेयर करें 👇

🌐 Visit: yatraguidehindi.com

Leave a Comment