हिमाचल या कश्मीर :कहाँ घुमने जाए – इन बातों का जरूर ध्यान रखे

हिमाचल और कश्मीर दोनों ही भारत के शीर्ष के पर्यटन केंद्र है। और जिसे पहाड़ों में घूमना पसंद है उन पर्यटको की पहली पसंद है। लेकिन सभी के मन मे यह दुविधा रहती है की आखिर हिमाचल या कश्मीर कहा घूमने जाए, दोनों में से सबसे अच्छा कौन है? आपके सभी सवालों के जवाब इस पोस्ट में मिल जाएंगे दोनो मैं से कौन बेहतर है। कहा घूमने जाना सही रहेगा, साथ ही कुछ विशेष माहिती जिसे आप हिमाचल या कश्मीर कही भी जा रहे हो जाने से पहले एक बार जरूर पढ़ ले फिर ही जाने का फेसला ले।

हिमाचल या कश्मीर कहाँ घूमने जाए – कौनसा ज्यादा सुंदर है ?

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर दोनों ही बेहद खुबसूरत और रोमांचक पर्यटन स्थल है। भारत क्या पूरी दुनिया मे कहीं पर स्वर्ग है तो वह हिमाचल और कश्मीर में है, यह कहना गलत नही होगा। तभी हो हर साल लाखों पर्यटक , हिमाचल और कश्मीर की मुलाकात लेते है। हिमाचल और कश्मीर दोनों ही अलग – अलग नजरिये से बेहतर है। अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते है तो आप बेशक हिमाचल जा सकते है, जहाँ पर आप कम खर्च में घूम सकते है। वही कश्मीर घूमना हिमाचल की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगा है, लेकिन कश्मीर घूमना आपको रॉयल फील करवाता है।

हिमाचल प्रदेश : अगर हम सुरक्षा की दृष्टि से देखे तो हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे सुरक्षित पर्यटक केंद्रो में से एक है। हिमाचल में मनाली , शिमला, सोलांग वेली, रोहतांग पास, कसोल्, मैक्लोडगंज, स्पीति वैली, धर्मशाला जैसे बेहद ही खूबसूरत पर्यटन केंद्र मौजूद है। जहाँ आप पूरी आजादी से बिना किसी डर के घूम सकते है। और साथ ही 22 अप्रिल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटको पर हुए आतंकी हमले के बाद लोग अब कश्मीर छोड़ हिमाचल की ओर रुख कर रहे है।

कश्मीर : कश्मीर जिसे धरती पर का स्वर्ग कहा जाता है। और पहले से ही पर्यटको की पहली पसंद रहा है, किसी भी मौसम मे। कश्मीर मे पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, दल लेक, कश्मीर वैली जैसे बेहद ही सुंदर और आकर्षक पर्यटन केंद्र है। हर साल लाखों लोग कश्मीर मै बर्फबारी का आनंद लेने आते है। लेकिन 22 अप्रिल 2025 मे पहलगाम मे पर्यटको पर हुए आंतकी हमले के बाद अब ज्यादातर लोगो ने अपने कश्मीर जाने के प्लान को रद्द कर दिया है। पर्यटको का मानना है की कश्मीर अब कुछ समय के लिये सुरक्षित नही है।

हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिये सबसे अच्छी जगहें

मनाली

हिमाचल प्रदेश का सबसे सुंदर, आकर्षक और रोमांचक पर्यटन केंद्र है मनाली। मनाली मैं मनु मंदीर , हडिंबा देवी मंदिर, मोल रोड , रोहतांग पास, सोलांग घाटी जैसे प्रमुख पर्यटन केंद्र है। अगर आप मनाली जा के शांति की खोज कर रहे है, तो आपको ओल्ड मनाली जाना चाहिए, क्यों की यहाँ का माहौल एकदम शांत है।

manali

साथ ही यहाँ पर रहने और खाने की सस्ती जगहें भी मौजूद है। तो अगर आप भी मनाली आ रहे हो तो ओल्ड मनाली मै ही ठहरे बाद में आप ऐक्टिवा रेंट पर ले कर मनाली और उसके आसपास की जगहों को आसानी से एक्सप्लोर कर सकते है।

मनाली का वातावरण बेहद ही ठंडा और खुशनुमा होता है । गर्मियों मे तापमान 10° से 25° के बीच मे होता है वही मानसून मे तापमान 10° से 20 ° तक होता है , और सर्दियों मे -5 से -10 तक होता है।

स्पीति वैली

स्पीति वैली जिसे हिमाचल का cold desert यानी बर्फ का रेगिस्तान भी कहा जाता है। जो समुद्र तल से 12500फिट की उचाई पर मौजूद है। इतनी उचाई पर होने की वजह से यहाँ का मौसम काफी ठंडा और शांत है। सर्दियों मे यहाँ तापमान -20° तक चला जाता हैं, वही गर्मियों मौसम मे तापमान 15° तक होता है। जो मौसम को काफी सुहाना बना देता है। स्पीति में आप नको, चंगो , तबो, लैंग्ज़ा, काज़ा जैसे खूबसूरत गाँव को देख सकते है।

Spiti-velley
spiti-velley

जहाँ पर मौजूद की मोनेस्ट्रि, धनकर मोनेस्ट्रि, धनकर लेक , कुंजुम मुख्य आकर्षण केंद्र है। चंद्रताल लेक को स्पीति का मुख्य और अंतिम पर्यटन केंद्र माना जाता है। चंद्रताल देखे बिना स्पीति की यात्रा अधूरी है।

स्पीति visit करने के लिये अक्टूबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है। क्यों की सर्दियों में यहाँ इतनी ज्यादा बर्फ पड़ती है, की सभी रास्ते बंध हो जाते है।

कल्पा

कल्पा हिमाचल प्रदेश के किन्नोर जिले में स्थित एक प्रमुख travel destination है। जो मनाली से 292km दूर है। कल्पा का मौसम चाहे सर्दी हो, गर्मी हो या बारिश हो सुहाना और शांत होता है।

कल्पा में आप किन्नर कैलाश व्यू पॉइंट,आमयो, माँ चण्डिके दूर्गा जी मन्दिर कोठी, नारायण नागिनी मंदीर, कल्पा मोनेस्ट्रि, सुसाइड पॉइंट, जैसे पर्यटन स्थानों पर घूम सकते है, इसक अलावा आप ट्रैकिंग कर के कल्पा नके अनछुए स्थानों पर जा सकते है, जो लगभग हर किसी को नही पता।

Kalpa

सिर्फ कल्पा में कुछ दिन रहकर कल्पा को पुरा explore करने वाले कुछ गिने चुने लोग या ट्रैवलर को ही पता है। अगर आप कल्पा जाओ तो ट्रैकिंग कर के उन स्थानो पर जरूर जाना कल्पा मे रहने के लिए काफी होटल और होमस्टे अभी के समय में मौजूद है। जो पहले काफी कम थे।

ऋषिकेश बजट ट्रिप प्लान

कल्पा को आप अक्टूबर के महीने मे visit कर सकते है। जो आपके लिए अनुकूल मौसम है। क्यों की सर्दियों मे यहाँ एक तापमान घट कर -25° तक चला जाता है। बाद में आपको कई दिक्कतो का सामना करना पड सकता है।

जीभी

मनाली से 101km दूर देवदार के घने जंगलो उंचे खूबसूरत पहाड़ों और कुदरती झरनो से बना अत्यंत सुंदर और शांत पर्यटन केंद्र है जीभी। जीभी एक ऑफबीट ट्रैवल डिस्टिनेशन है। ट्रैवलर और और ट्रैकिंग लवर के लिए जीभी अच्छा स्थान है।

Jibhi

जीभी मैं आप जीभी झरना, श्रृंगा ऋषि मंदिर, रघुपुर किला, चेहनी कोठी, सेरोलसर झील को विजिट कर सकते है। जहाँ पर आप फोटोग्राफि कर सकते है। जीभी में ठहरने के लिए काफी अच्छे और सुविधाजनक होटल और हॉस्टल मौजूद है। जहाँ आपको खाने की भी अच्छी सुविधा मिलती हैं।

गर्मियों के मौसम मे जीभी विजिट करना अच्छा रहेगा, गर्मियों मे जीभी का वातावरण सुहाना और रोमांचक होता है साथ ही ट्रैकिंग करने के लिए भी यह अच्छा समय है। अगर आप बर्फबारी देखना चाहते है तो फिर आप जनवरी फरवरी में आ सकते है। तब यहाँ काफी ज्यादा बर्फबारी होती हैं।

खज्जियार

मनाली से 327km दूर चंबा जिले में स्थित खज्जियार एक बेहद ही सुंदर शांत पर्यटन केंद्र है। जिसे हिमाचल और भारत का मिनी स्विजरलेंड भी कहा जाता है। लोग खज्जियार की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर उसके ओर आकर्षित होते है। हर साल लाखों पर्यटक खज्जियार की मुलाकात लेते है।

Khajjiar

खज्जियार में खज्जियार झील, पंचपुला, गोल्डन देवी मंदिर, खज्जी नाग मंदिर, डायनकुंड, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य, पंच पांडव वृक्ष, गोल्डन देवी मंदिर, जैसे पर्यटन केंद्र है, इसके अलावा आप यहाँ पर ट्रैकिंग, पैरा ग्लाइडिंग, केम्पिंग और घुड़सवारी का भी मजा ले सकते है। अगर आप खज्जियार जाए तो एक बार घुड़सवारी जरूर करे।

खज्जियार घूमने के लिए मई से जुलाई का समय सही रहेगा इस वक्त यहाँ का मौसम काफी अच्छा और सुखद होता है। और आप बर्फबारी देखना चाहते है तो आप फरवरी में आ सकते है। जब पूरे खज्जियार ने बर्फ की चादर ओढ़ रखी हो

कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

पहलगाम

पहलगाम जम्मू कश्मीर के आनंतनाग जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है। श्री अमरनाथ की यात्रा भी यही से शुरु होती है। पहलगाम मे पूरे कश्मीर घाटी के सबसे सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल और झरनें मौजूद है।

Pahalgam

पहलगाम में चंदनवाड़ी, तुलियन झील, बैसरन घाटी, लिद्दर वैली, बेताब घाटी, पहलगाम व्यू पॉइंट, ममलेश्वर् टेंपल, लारी पुरा, घाटी व्यू पॉइंट जैसे अत्यंत सुंदर और रोमांचक पर्यटन केंद्र है। इसके अलावा आप पहमगाम मे पैरा ग्लाइडिंग, घुड़सवारी, केम्पिंग जैसी ऐड्वेंचर एक्टिविटी भी कर सकते है।

पूरे पहलगाम में बैसरन घाटी सबसे प्रसिद्ध है जिसे मिनी स्विजरलेंड भी कहाँ जाता है। हालाँकि 22 अप्रिल 2025 में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पहलगाम की सुरक्षा बढ़ाई गयी है। पहलगाम में ठहनरे के लिए अच्छे होटल और होमस्टे मिल जाएंगे।

पहलगाम मे आप अप्रिल से जून में घूमने जा सकते है, जब यहाँ का मौसम काफी सुहाना और खुशनुमा होता है। बर्फबारी देखने के लिए आप जनवरी से फरवरी के बीच आ सकते है।

गुलमर्ग

गुलमर्ग नाम सुनते ही दिमाग में एक शांत सुंदर और रोमांच से भरपूर पर्यटन केंद्र आता है। गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के बारामुला में स्थित है। जिसे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक गुलमर्ग मे शांति सुंदरता और रोमांच की तालाश में आते है।

Gulmarg

गुलमर्ग में आप अफरवात पीक, अल्पाथर झील, सेंट मैरी चर्च, ड्रंग वैली व्यू प्वाइंट, गुलमर्ग गोल्फ कोर्स, स्ट्रॉबेरी वैली, फ्रोजन लेक, जैसी सुंदर और शांत जगहों पर घूम सकते है। वही आप गुलमर्ग में घुड़सवारी, स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते है। जो आपकी गुलमर्ग की यात्रा में चार चांद लगा देगा।

👉🏻गोवा का तीन दिन का बजट प्लान 👈🏻

गुलमर्ग में ठहरने के लिए आपको एक से बढ़कर एक अच्छे और सुविधाजनक होटल और होमस्टे मिल जायेंगे, अगर आपको गुलमर्ग घूमने के लिए गाइड की जरूरत हो तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। गुलमर्ग की यात्रा करने के लिए मार्च से जून का समय अच्छा माना जाता है। साथ ही आप जनवरी और फरवरी में बर्फबारी का भी मजा ले सकते है।

गुरेज वैली

श्रीनगर से 123km दूर जम्मू कश्मीर के बांदीपोर जिले में loc के पास स्थित गुरेज़ वैली बेहद सुंदर शांत और रोमांच से भरपूर कश्मीर का एक ऑफबीट पर्यटन स्थान है। गुरेज वैली के बारे मैं अभी तक ज्यादा लोगो को पता नही है, इस लिए यहाँ पर लोगों की भीड़ भी काफी कम होती है।

Gurej-velley
gurej-velley

अगर आप ऐड्वेंचर और ट्रैकिंग लवर है, तो आप गुरेज वैली की जरूर मुलाकात ले, क्यों की यह वैली Loc के एकदम पास है, तो यहाँ घूमने के लिये आपको परमिट भी बनवाना होगा। गुरेज वैली मै आप तुलैल घाटी, किशनगंगा नदी, कंधियाल टॉप, चोरवान गाँव, जैसी जगहों पर घूम सकते है।

गुरेज वैली में ठहरने के लिए कोई इतनी अच्छी जगहें तो नही है, या है तो कम ही है। बाकी आप यहाँ पर हर मौसम मे घूमने आ सकते है, आपको हर मौसम मे वैली का एक सुंदर और अलग रूप देखने मिलेगा।

दुधपथरी

श्रीनगर से 45km की दूरी पर जम्मू कश्मीर के बड़गाम मे स्थित दुधपथरी जिसे दूध की घाटी भी कहाँ जाता है, जो एक सुंदर और शांत पर्यटन केंद्र है। दुधपथरी एक काफी कम खोजी गयी घाटी में से एक है। यहाँ पर दूध जैसी सफेद जलधाराए मौजूद है, साथ ही हरे भरे और बर्फ से धके पहाड़ भी।

Dudhpathari
dudhpathari

दुधपथरी में आप दूधपथरी मेडो, पालमैदान, मुझपथरी, डिस्खाल जैसी जगहों को विजिट कर सकते है। साथ ही आप यहाँ पर ट्रैकिंग, घुड़सवारी, केम्पिंग जैसी एक्विटि भी कर सकते है। जो अपने आप में एक अलग अनुभव है।

दुधपथरी में रहने के लिये काफी कम होटल और होमस्टे है। आप यहाँ केम्पिंग कर के भी रह सकते है। अगर आपको बर्फबारी देखनी है, तो आपको जनवरी या फरवरी में आ सकते है। बाकी आप साल के किसी भी समय मे दुधपथरी की मुलाकात ले सकते है।

बजट फ्रेंडली कौन सा है ?

अगर बजट के हिसाब से देखा जाए की कौनसा बजट फ्रेंडली है ? हिमाचल या कश्मीर तो इसका सीधा जवाब है, हिमाचल प्रदेश क्यो की यहाँ पर कश्मीर के मुकाबले सबकुछ सस्ता है। फिर चाहे वो खाना रहना कुछ भी टैक्सी का खर्च हो सब सस्ता है।

तो यदि आप बजट फ्रेंडली घूमना चाहते है, तो आप हिमाचल हिमाचल प्रदेश घूम सकते है। जहाँ आप कम खर्च में अच्छी जगहों पर घूम सकते है। और वही आपको एक रॉयल टूर करनी है और आपके पास पैसे है, तो आप बेशक कश्मीर में ट्रैवल कर सकते सकते है। और एक रॉयल फील ले सकते है।

निष्कर्ष

आज आपने जाना की कौन है बेहतर हिमाचल या कश्मीर दोनों ही अपने अपने नज़रियए से बेहतर है। हिमाचल और कश्मीर दोनों जगहें बेहद खूबसूरत और रोमांचक है। अगर आप हिमाचल जाना चाहते हो तो आप मनाली, स्पीति वैली, कल्पा, जीभी, खज्जियार जैसी जगहों की मुलाकात ले सकते है वही आप कश्मीर में पहलगाम, गुलमर्ग, गुरेज वैली, दुधपथरी घूम सकते है।

अगर आप अपनी और परिवार की पूरी सुरक्षा के साथ घूमना चाहते है तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते है। यहाँ बेहतर रहेगा । कश्मीर में आये दिन आतंकवादि हमले होते रहते है। और 22 अप्रिल 2025 में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद पर्यटक कश्मीर छोड़ हिमाचल की ओर जा रहे है।

आपको एक budget Travel friendly travel करना है तो आप हिमाचल जा सकते है। क्यु की यहाँ सब कुछ आपके बजट में होगा और आप एक अच्छी यात्रा का अनुभव कर सकते है। और वही अगर आपको एक रॉयल ट्रैवल करना है तो आप कश्मीर जा सकते है।

लोगों के सवाल

प्र. 1 कश्मीर में घूमने के लिए कौन सी जगहें हैं ?

उत्तर: कश्मीर में आप पहलगाम, गुलमर्ग, गुरेज वैली, दुधपथरी जैसी बेहद खूबसूरत शांत और रोमांचक जगहों पर घूम सकते है। साथ ही आप इन जगहों पर ट्रैकिंग, घुड़सवारी, केम्पिंग भी कर सकते है।

प्र. 2 हिमाचल में घूमने के लिए कौन की जगहें शांत और खूबसूरत है ?

उत्तर : हिमाचल मे आप स्पीति वैली और खज्जियार विजिट कर सकते है। दोनों ही एकदम शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। तो अगर आप शांती की खोज में जा रहे है तो इन स्थानों पर जरूर जाए।

प्र. 3 कौन सा सबसे अच्छा है, हिमाचल या कश्मीर ?

उत्तर : दोनों ही अच्छे है,आपको तय करना है ,अगर आप बजट में और पूरी सुरक्षा के साथ घूमना चाहते है तो आप हिमाचल घूम सकते है और वही आप एक रॉयल ट्रैवल करना चाहते है तो आप कश्मीर जा सकते है।

Leave a Comment