आपका भी सपना है मनाली मै जाकर बर्फ में खेलने का, लेकिन जेब मैं हाथ डाला तो मन मे खयाल आया ” रहने दो भाई!! यह अपने बस की बात नही”। लेकिन अब चिंता मत करो क्यों की आज हम लेकर आये है आपके लिए कम बजट में मनाली घूमने का तरीका Low Budget में मनाली घूमने का तरीका, जिस से आप सिर्फ 5000 हजार मे मनाली की ट्रिप कर सकते हो।
दोस्तो बजट मैं मनाली की ट्रिप प्लान करना कोई मुश्किल काम नही है। फिर चाहे आप एक स्टुडेंट हो या कोई छोटी मोटी नौकरी करते हो, आप सभी सिर्फ 5000 हजार मैं भी मनाली की एक शानदार ट्रिप कर सकते हो। इस लिये कम बजट की चिंता तो भूल ही जाओ और अपने दोस्तो के साथ ऑफ़स कलिकस् के साथ या अकेले जाकर खूब मजे करो वो भी अपने बजट मै!!!
कम बजट में मनाली कैसे घूमें

दोस्तो कई लोगो के मन में यह खायल रहता है, मनाली घूमने मैं तो बहुत खर्चा होगा, सिर्फ अमीर और बड़े घर के लोग ही मनाली जैसी जगहो पर घूम सकते हैं। लेकिन आज के जमाने मैं यह बात केवल एक अफवाह है। आज हम आपको बताने वाले है कम बजट में मनाली घूमने का तरीका भी सिर्फ 5000 हजार मै मनाली की ट्रिप कर सकते हो।
इस बात को सुनने के बाद आप सभी के मन मे यही सवाल गूंज रहा होगा क्या 5000 हजार मे मनाली घुमा जा सकता है ? तो इसका जवाब है , हा। आप अपने दोस्तो के साथ सिर्फ 5000 हजार मे मनाली की ठंडी हवाओ और बर्फ मे खेलने का मजा ले सकते है। और एक शानदार ट्रिप कर सकते हैं।
दिल्ली से मनाली की बजट ट्रिप
आज हम जानेंगे कैसे आप सर्फ 5000 हजार में दिल्ली से मनाली की ट्रिप कर सकते है। हालाकि आप देश के किसी भी हिस्से से मनाली की ट्रिप कर सकते है,सिर्फ यातायात दर मे थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव हो सकता है। बाकी सभी चीजे समान रहेगी चाहे आप देश के किसी भी हिस्से से मनाली जा रहे हो।
दिल्ली से मनाली यह एक हमारी बजट ट्रिप होने वाली हैं। हम 5000 हजार मैं मनाली की ठंडी हवाओ का मजा लेने वाले है। साथ मे लोकला फूड जो मनाली मे सबसे प्रसिद्ध है, उसका भी मजा लेने वाले मै,
दिल्ली से मनाली तक का सफर
दिल्ली से मनाली जाने के लिए सबसे सस्ता और आपके बजट मे फिट होने वाला रूट है, सड़क मार्ग। जहाँ हम दिल्ली से मनाली तक ( AC volvo) बस मे अपना सफर करेंगे। बस टिकट : बस की टिकट ₹ 900 है। ऑफ सीज़न मै। जो आपको 12 घंटे की मुसाफ़री के बाद आपको सुबह मनाली पहुँचा देगी।
जहाँ मनाली की ठंडी हवाएं आपका स्वागत करेंगी।
मनाली में ठहरने के लिये सस्ते होटल/हॉस्टल

यहाँ हम कुछ ऐसे होटल/हॉस्टल के बारे मैं जानेंगे जो बेहद सस्ते है, साथ ही सुविधाएं भी अच्छी देते है। और आप के बजट मैं भी आसानी से रूम मिल जायेंगे।
Zostel Manali (Old Manali)
अगर आप सोलो ट्रिप या दो लोग जा रहे हो, फिर तो आपके लिए यह बेहद अच्छा होटल हैं।
• रेंट: डॉर्म – ₹ 400 से 600/ रात , प्राइवेट – ₹1200 से ₹1500 /रात
• सुविधाएं : आपको यहाँ पर वाइब्रेंट माहौल मिल जायेगा साथ ही फ्री wi-fi के साथ कैफे भी मिल जायेगा और इसके अलावा रूम की खिड़की खोलते ही बर्फीला व्यू मिलेगा और क्या ही चाहिए इतने पैसों मे।
The Hosteller Manali (Club House के पास)
ये रहा हमारे बजट के मिताबिक दूसरा सबसे सस्ता और अच्छा होटल जो देता है बहुत अच्छे फीचर्स और आपको वर्क फ्रॉम हिल्स पसंद है फिर तो आप इस होटल पर जरूर आये।
• रेंट : डॉर्म – ₹ 500 से ₹ 800/रात , प्राइवेट ₹ 1400 से ₹ 1600/रात
• सुविधाएं : यहाँ पर आपको काम करने के लिए वर्किंग स्पेस, पहाड़ों के नजारे और साथ ही गेमिंग एरिया भी मिलेगा। यह होटल पहले वाले की तुलना मैं थोड़ा महंगा है, पर सुविधाएं भी अच्छी देता है। ज्यादा तर लोग जो मनाली घूमने जाते है, वो इसी होटल मैं स्टे करते है।
Hotel Green Cottages (Near Mall Road)
ये रहा हमारा आखरी और सबसे अच्छा होटल , फैमिली के साथ जाने वाले और कपल्स के लिए यह होटल बेस्ट है।
• रेंट : ₹ 900 से 1200 / रात
• सुविधाएं : मनाली मै सबसे कम कीमत में प्राइवेट रूम, साथ ही फ्री wi-fi और गिजर जैसी सुविधाएं और माल रोड से थोड़ी भी दूरी पर है जिससे आप चल कर भी माल रोड जा सकते है।
कम बजट के अंदर मनाली में कहा घूमें
यू तो पूरे मनाली मैं घूमने की बहुत सी जगहें है। आज हम इस पोस्ट मैं वो कुछ खास जगहो के बारे मैं जानेंगे जो मनाली मे सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। साथ ही खर्चा भी काफी कम है इन जगहो पर घूमने से तो, हमारे 5000 हजार से मनाली घूमने के बजट मै भी है।

मनाली में घुमने के या तो आप शेयरिंग टैक्सी कर सकते है, या फिर आप ऐक्टिव रेंट पर लेकर मनाली में आराम से घूम सकते है। शेयरिंग टैक्सी से अच्छा हैं, आप ऐक्टिव रेंट पर लेले। क्यों की ऐक्टिवा से आप जहाँ चाहे वहां जा सकते है। जो टैक्सी की तुलना मे ज्यादा अच्छा होगा।
हडिंबा देवी मंदिर : यह एक लकड़ी से बना प्राचीन मंदीर है। मंदीर मे जाने की कोई फीस नही है आप यहाँ आराम से घूम सकते है।
मनु मंदीर : ऋषि मनु के नाम से ही मनाली नाम पड़ा है। यहाँ पर ऋषि मनु का एकमात्र मँदिर है, जो काफी सुंदर और भव्य है। यह जगह काफी शांत है, जो मेडिटेशन के लिए अच्छी है।
मोल रोड : मनाली की सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगह है मोल रोड सभी टूरिस्ट शाम को यहाँ शॉपिंग करने, मनाली के लोकल फूड को ट्राई करने आते है, साथ ही मोल रोड पर बहुत अच्छे और बड़े कैफे है। जो लोगो को अपनी और आकर्षत करते है।
शाम का वक्त मोल रोड घूमने का सबसे अच्छा समय है।
सोलांग घाटी
मनाली से 14 किमी दूर है सोलांग घाटी जो, प्रकृति के खूबसूरत नजारों से भरी पड़ी है। यहाँ पर आपको पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन, ATV राइड का मजा मिलने वाला है। ₹ 500 से ₹ 1000 मे आप काफी अच्छी राइडस् का मजा ले सकते है। कोई भी टूरिस्ट मनाली घूमने आता है, वह सोलांग घाटी घूमे बिना जा ही नही सकता।

रोहतांग पास
रोहतांग पास जाने के लिए आपको परमिट बनवाना पड़ेगा जिस का कोस्ट आपको ₹ 500 से ₹ 600 पड़ेगा ( परमिट ऑनलाईन बनवाना होगा) यह आप जितना मर्ज़ी चाहे बर्फ से खेल सकते है। राइडस् कर सकते है, यहाँ पर अपने दोस्तो के साथ बर्फ के गोलो से खलने का मज़ा ही अलग है।
इसक अलावा भी मनाली मे घूमने लायक बहुत सी जगह है जैसे ओल्ड मनाली, तिब्बती मठ, मनाली नेचर पार्क, नेहरू कुंड जहाँ आ फ्री मैं घूम सकते है। और वहा की खासियत को जान सकते है। साथ ही वहाँ के लोकल फूड को भी ट्राय कर सकते है।
मनाली जाने से पहले कुछ खास टिप्स
• हमेंश रात के समय मुसाफ़री शुरू करे जिस से आपके एक दिन का किराया बच जायेगा।
• ओल्ड मनाली मे ठहरे जो सस्ता भी है, और आपको सुकून और शांति मिलेगी।
• लोकल बस का उपयोग करे या चल के ही घूमे।
• खाने में लोकल ढाबा या कैफे चुने स्वादिष्ट भी होगा और सस्ता भी पड़ेगा।
• सीज़न मे जाने से अच्छा है ऑफ सीज़न मे जाना, आराम से घूम भी सकोगे और सब सस्ता भी पड़ेगा।
• रोहतांग पास जाने से पहले ही ऑनलाइन बुकिंग जरूर कराये।
निष्कर्ष
तो दोस्तो, अब आपको भी समझ आ गया होगा कि मनाली घूमना सिर्फ अमीरों के ही बस का नहीं, बल्कि ये हर एक ट्रैवल लवर का हकीकत बन सकता है — वो भी सिर्फ ₹5000 के बजट में। अगर आप सस्ते में मनाली घूमने का तरीका अपनाते हैं जैसे – लोकल बस से यात्रा करना, Old Manali जैसे बजट फ्रेंडली इलाकों में रुकना, लोकल ढाबों का खाना खाना और ऑफ-सीजन में ट्रिप प्लान करना – तो आप आराम से एक बेहतरीन मनाली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
लोगों के पूछे जाने वाले सवाल
प्र. 1 मनाली जाने का सबसे सस्ता तरीका क्या है?
उत्तर: सरकारी HRTC या HPTDC की नॉन-AC बस सबसे सस्ता ऑप्शन है।दिल्ली से मनाली के लिए बस ₹500–₹800 में टिकट मिल जाता है।अगर आप रात की बस लेते हैं तो होटल का खर्च भी बचता है।पास के शहरों (चंडीगढ़, मंडी) से लोकल बसें और भी सस्ती पड़ती हैं।
प्र. 2 क्या ₹5000 में मनाली घूमा जा सकता है?
उत्तर: हाँ, ₹5000 में मनाली घूमना संभव है अगर स्मार्ट तरीके से प्लान करें।डॉर्म स्टे, लोकल बस और ढाबे का खाना चुनें तो बजट में ट्रिप हो जाएगी।बहुत सी जगहें फ्री में घूमी जा सकती हैं, जैसे हडिंबा मंदिर, मॉल रोड आदि।ऑफ-सीजन में जाएं तो होटल और ट्रांसपोर्ट और भी सस्ता मिलता है।
प्र.3 मनाली ट्रिप प्लान करने का सही समय क्या है?
उत्तर : मार्च–अप्रैल और सितंबर–नवंबर सबसे सही और सस्ता समय है।इस दौरान मौसम अच्छा रहता है और भीड़ भी कम होती है।अगर बर्फ देखनी है तो दिसंबर–जनवरी में जाएं।रोहतांग पास घूमना है तो मई–अक्टूबर के बीच प्लान करें।
प्र. 4 मनाली के सस्ते होटल कहाँ मिलते हैं?
उत्तर : Old Manali, Vashisht और Aleo में सबसे सस्ते होटल और होस्टल मिलते हैं।Zostel, Hosteller जैसे डॉर्म ₹400 से शुरू होते हैं।OYO या लोकल गेस्ट हाउस भी ₹600–₹1000 में अच्छे मिल जाते हैं।
मेरा नाम kalpesh Baraiya है, इस ब्लॉग पर मै बजट ट्रैवल, सोलो ट्रैवल ट्रैवल से जुड़ी हर छोटी बड़ी update और यात्रा करने के अच्छे स्थानों के माहिती प्रस्तुत करता हु। और लोगों तक सही और सटीक माहिती पहुँचना मेरा काम है जिसे से लोग एक अच्छा ट्रैवल प्लान बना सके